11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एससी-एसटी लोगों को आर्थिक मजबूती दे रही है योगी सरकार, रिपोर्ट में दावा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंत्योदय के अपने संकल्प पर आगे बढ़ते हुए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों का संबल बन रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Vikash Singh

Nov 02, 2023

cm_yogi111111.jpg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंत्योदय के अपने संकल्प पर आगे बढ़ते हुए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों का संबल बन रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों का बुनियादी सुविधाओं के साथ ही इन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है और सरकार उत्पीड़न के मामलों कानूनी कार्रवाई करते हुए भरपूर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराती है।

समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो गोरखपुर मंडल के कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया व महराजगंज जनपदों में विगत एक वर्ष में दलित उत्पीड़न के मामलों में 13 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भी खूब फायदा मिला।

मंडल में 3261 दलित जोड़े इससे लाभान्वित हुए जिस पर शासन ने 16 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च किए। उन्होंने बताया कि यही नहीं वृद्धावस्था पेंशन योजना में गोरखपुर मंडल में एससी.एसटी के 83140 लोगों को 24 करोड़ 94 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से गोरखपुर मंडल में 10 छात्रावास, छह आश्रम पद्धति विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं और साथ ही पिछले एक वर्ष में विद्यार्थियों को पूर्वम दशम एवं दशमेत्तर छात्रवृत्ति के एवज में मंडल में 25 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।