
Bad News for Government Employees
Bad News for Government Employees: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बिजली कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मी और टेक्निकल ग्रेड-दो (टीजी-टू) के ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक, एक ही विद्युत उपकेंद्र पर तीन साल से ज्यादा समय से तैनात संविदा कर्मी और पांच साल से अधिक समय से तैनात टीजी-टू कर्मियों को ट्रांसफर किया जाएगा है।
9 जुलाई को चेयरमैन ने बैठक के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए, इसके बाद से बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने इस आशय का आदेश सभी अधीक्षण अभियंताओं को देना शुरू कर दिया है।
विभागीय आदेशों में लिखा गया है कि जो संविदाकर्मी पिछले तीन सालों से एक ही स्थान पर काम कर रहे हैं, उनका दूसरे स्थान पर तबादला किया जाएगा। टीजी-टू श्रेणी के कर्मियों का तबादला अधीक्षण अभियंता द्वारा किया जाएगा। पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन के निर्देश के बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने इसका आदेश सभी अधीक्षण अभियंताओं को जारी कर दिया है। जल्द ही दूसरी बिजली कंपनियां भी इस संबंध में आदेश जारी करेंगी।
Published on:
13 Jul 2024 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
