1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mission Employment Abhiyan: योगी के यूपी में बेरोजगारी दर घटकर हुई 2.6 फीसदी

2017-18 में राष्ट्रीय बेरोजगारी दर थी 6.1, 2022-23 में हुई 3.4 फीसदी, 2017-18 में यूपी में बेरोजगारी दर 6.4 फीसदी थी। मिशन रोजगार के तहत सीएम योगी निरंतर दे रहे युवाओं को नियुक्ति पत्र।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Oct 14, 2023

700 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

700 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

Mission Rozgar 2023: उत्तर प्रदेश ने समाज के हर वर्ग को रोजगार प्रदान करने में अभूतपूर्व प्रगति की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साढ़े छह वर्ष में छह लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान कर यूपी के युवाओं को सशक्त किया गया है। मिशन रोजगार के तहत कार्य कर रही योगी सरकार निरंतर युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) रिपोर्ट के अनुसार 2017-18 में राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी दर 6.1 फीसदी थी, जो 2022-23 में घटकर 3.4 फीसदी हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो बेरोजगारी दर कम करने में राज्य ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 2017-18 में यूपी में बेरोजगारी दर 6.4 फीसदी थी, जो 2022-23 से घटकर 2.6 फीसदी हो गई है।

यह भी पढ़े : सीएम योगी करेंगे मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, रैली को करेंगे फ्लैग ऑफ

इन आंकड़ों को देखें तो योगी सरकार द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चलाया जा रहा मिशन रोजगार अभियान प्रदेश में सफल रहा है। इसके जरिए गत साढ़े छह साल में प्रदेश सरकार छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ी है। यही नहीं सरकार के प्रयासों का नतीजा रहा है कि प्रदेश में निजी क्षेत्र में भी निवेश बढ़ा है और नई नौकरियां एवं रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इससे उत्तर प्रदेश में 2017-18 के सापेक्ष 2022-23 में बेरोजगारी दर में 3.8 फीसदी की कमी आई है।


प्रतिमाह नियुक्ति पत्र देकर युवाओं को संबल दे रहे योगी
निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के माध्यम से निरंतर युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। पुलिस विभाग में लगभग डेढ़ लाख से अधिक नौकरियां दी गईं। वहीं जुलाई-अगस्त में 13 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। अक्टूबर में ही 394 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट व उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के माध्यम से चयनित 219 प्रधानाचार्य को सीएम ने नियुक्ति पत्र दिया। वहीं 9 जून को 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों, 10 जून को एसजीपीजीआई में नव चयनित 1442 स्टाफ नर्सों, 17 जून को 102 उद्यमी मित्रों को नियुक्ति पत्र व 232 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया।


6 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 1148 पदों पर नियुक्ति पत्र, 8 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। 13 जुलाई को 199 समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सचिवालय प्रशासन विभाग), 183 कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) एवं 128 कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग) समेत कुल 510 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 400 नव चयनित, 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1573 एएनएम को नियुक्ति पत्र व 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 700 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सीएम योगी ने दिया

Story Loader