3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार के मंत्री ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, साजिश का मुंहतोड़ जवाब देंगे

अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने मीडिया के एक वर्ग और कुछ 'बागियों' पर पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Jul 03, 2025

Apna Dal (S),BJP,up news,up politics,अपना दल (एस),भाजपा,उत्तर प्रदेश समाचार,उत्तर प्रदेश राजनीति

योगी कैबिनेट में मंत्री आशीष पटेल। Photo: IANS

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम लिए बिना ही अपने बागी तेवर दिखाए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपना दल को कमजोर करने और खत्म करने के लिए 1700 करोड़ रुपये की ताकत लगाई गई है। वह बुधवार को अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 76वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

"हम डरने वाले नहीं, साजिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे"

आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) ऐसी किसी भी "साजिश" से डरने वाला नहीं है। पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम करती रहेगी। आशीष पटेल ने स्पष्ट किया कि पार्टी अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटेगी और यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो उनके कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। आशीष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "हम किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देंगे। पार्टी डरने वाली नहीं है।

'हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा...'

अपना दल के नेता आशीष पटेल ने एक बार फिर बिना नाम लिए उत्तर प्रदेश सरकार और सूचना विभाग पर निशाना साधा।मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि 1700 करोड़ के बजट पर चलने वाली मीडिया हमारी कोई खबर नहीं दिखती है। इसी बजट से हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जाता है।

अनुप्रिया, पति के बयानों पर टिप्पणी करने से बचीं

इस बीच, केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपने पति के इन बयानों पर सीधे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब देना आशीष पटेल पर छोड़ दिया जाएगा।

गठबंधन पर जोर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (सोनेलाल) का लक्ष्य 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है। अनुप्रिया पटेल ने बताया कि पार्टी ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 12 सीटें जीती थीं, जो राज्य में किसी भी सहयोगी दल द्वारा जीती गई सबसे अधिक सीटें थीं।

यह भी पढ़ें:लखनऊ में ऑक्सीटोसिन तस्करी का भंडाफोड़, 1.20 करोड़ की दवा जब्त, तीन गिरफ्तार

उन्होंने कहा, "हम 2027 के विधानसभा चुनाव और पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यालय धारकों ने इस वार्षिक अधिवेशन में एक साथ मिलकर संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए 75 जिलों में तैयारी शुरू कर दी है।" उन्होंने यह भी दोहराया कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के साथ गठबंधन में पूरी तरह से सहयोग कर रही है।

Story Loader