2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री अन्न महोत्सव: 2612 किसानों से 14066.30 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद

बाजरा का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित, 40 जनपदों में 369 क्रय केंद्रों से की गई खरीद, किसानों को किया जा चुका 2786.55 लाख का भुगतान।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Oct 20, 2023

 40 जनपदों में 2612 किसानों से की जा चुकी है खरीद

40 जनपदों में 2612 किसानों से की जा चुकी है खरीद

योगी सरकार श्री अन्न (मिलेट्स) के प्रोत्साहन पर पूरा ध्यान रखी है। मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत योगी सरकार एक तरफ जहां आगामी 27 से 29 अक्टूबर तक श्री अन्न महोत्सव का आयोजन कर रही है, वहीं किसानों द्वारा इसकी खरीदारी पर भी काफी जोर दे रही है। योगी सरकार की पारदर्शी प्रक्रिया से अब तक 2612 किसानों से 14066.30 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जा चुकी है।

यह भी पढ़े : यूपी के इस सरकारी अस्पताल में होगी ऑफलाइन नर्सिंग भर्ती परीक्षा, जानिए क्या आया फैसला


इसके लिए 40 जनपदों में 369 क्रय केंद्रों से खरीद की गई है। इस मद में किसानों को 2786.55 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं योगी सरकार ने किसानों को पहले ही बड़ी सौगात देते हुए बाजरा का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है।


अलीगढ़ मंडल में 6691 व आगरा में 6364 मीट्रिक टन की हुई खरीद

बुधवार तक बाजरा की खरीद सर्वाधिक अलीगढ़ मंडल में हुई है। अलीगढ़ मंडल में कुल 6691.30 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। मंडल के हाथरस में 2180.20 मीट्रिक टन, अलीगढ़ में 1751.45, कासगंज में 1429.20 व एटा में 1330.45 मीट्रिक टन क्रमिक बाजरा की खरीद हुई। वहीं आगरा मंडल के फिरोजाबाद में 3019.20, आगरा में 1865. 65, मैनपुरी में 1062.05 व मथुरा में 418. 05 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हुई है।


40 जनपदों में 2612 किसानों से की जा चुकी है खरीद

बुधवार तक 40 जनपदों में 2612 किसानों से खरीद की जा चुकी है। फिरोजाबाद में 493, हाथरस में 448, आगरा में 447, अलीगढ़ में 351, एटा में 235, कासगंज में 190, मैनपुरी में 180, मथुरा में 86, बदायूं में 46, औरैया में 39, इटावा में 38, बुलंदशहर में 31, कानपुर देहात में 21, फर्रुखाबाद में 4, संभल में 3 किसानों से बाजार की खरीद की जा चुकी है। वहीं किसानों से अन्य स्थानों पर भी तेजी से खरीदारी जारी है।


बाजरा की खरीद के लिए 369 क्रय केंद्र स्थापित

सूबे में बाजरा की खरीद के लिए 40 जनपदों में 369 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें बुलंदशहर में 9, गौतमबुद्ध नगर में 2, मुरादाबाद में 5, रामपुर में 6, संभल में 8, अमरोहा में 2, बरेली में 9, बदायूं में 18, शाहजहांपुर में 7, सीतापुर में 6, हरदोई में 8, उन्नाव में 5, आगरा में 19, मथुरा में 15, मैनपुरी में 12, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में 19, एटा में 12, कासगंज में 15, हाथरस में 14, कानपुर नगर में 5, कानपुर देहात में 11, इटावा में 15, फर्रुखाबाद व कन्नौज में 6-6, औरैया में 14, बलिया-वाराणसी में 7-7, चंदौली में 3, जौनपुर में 8, गाजीपुर में 11, मिर्जापुर में 10, संत रविदास नगर में 8, प्रयागराज में 6, कौशांबी में 9, फतेहपुर में 5, प्रतापगढ़, बांदा व जालौन में 8-8 तथा चित्रकूट में 5 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

Story Loader