31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के मंत्री ने DGP से मांगी सुरक्षा, जानें क्या है पूरा मामला ?  

Danish Azad Ansari Demanded Security: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने डीजीपी उत्तर प्रदेश से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 1 Mar 2025, 10:09 PM IST

Danish Azad Ansari

CM Yogi Minister Danish Azad Ansari Demanded Security: उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री और उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (MLC) दानिश आजाद अंसारी ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने रमजान को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जिक्र किया है।

दानिश आजाद अंसारी ने क्या कहा ?

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की। उन्होंने जुमे की नमाज के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त करते रहने की बात कही। उन्होंने कहा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर किसी भी संभावित समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिये जाएं।

आज से शुरू हुआ रमजान 

रमजान 2025 इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे मुस्लिम समुदाय उपवास, इबादत और आत्मसंयम के रूप में मनाता है। यह 28 फरवरी 2025 से शुरू होकर 29 मार्च 2025 तक रहेगा। इस महीने में रोज़े रखे जाते हैं, कुरआन की तिलावत की जाती है और इफ्तार-सहरी का खास महत्व होता है।

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, काफिले पर हुआ पथराव, सिलसिलेवार पढ़ें पूरी घटना

कौन हैं दानिश आजाद अंसारी ?

मूलरूप से बालियां के रहने वाले दानिश आजाद अंसारी वर्त्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री भी हैं। दानिश आजाद अंसारी भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी हैं। उन्होंने अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत लखनऊ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़कर की थी।