24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के दलित मंत्री का इस्तीफा: अखिलेश यादव ने किया Tweet ‘बुलडोजर उल्टा भी पड़ता है, फिर..

Akhilesh Yadav Tweeted on Minister Dinesh Khatik Letter उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से ट्रान्सफर पोस्टिंग के खेल को लेकर सियासत गरम हो चुकी है। जिससे नाराज होकर योगी आदित्यनाथ के मंत्री दिनेश खटीक ने इस्तीफा दे दिया है। इसी मामले को लेकर अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Jul 20, 2022

Akhilesh Yadav Tweeted on Yogi Minister Dinesh Khatik

Akhilesh Yadav Tweeted on Yogi Minister Dinesh Khatik

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा भेजते हुए अफसरशाही पर बड़ा आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होने कहा कि, मैं दलित हूँ इसलिए अधिकारी मेरी बात नहीं सुनते हैं, मुझे अपमानित महसूस कराया जाता है।' वहीं इस सियासी मामले पर 'अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होने कहा कि, कभी कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।'

वहीं मंत्री दिनेश खटीक ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए 'बेलगाम अफसरशाही और अनियमितता को कई बार दोहराया। जिसके मायने निकाले जा रहे हैं कि वो अब गृहमंत्री अमित शाह से से मुलाक़ात करके यूपी सरकार की अफसरशाही पर रिपोर्ट देंगे।

Akhilesh Yadav Tweeted on बुलडोजर उल्टा भी पड़ता है- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने उनके लेटर से जुड़ी बातों को उठाते हुए ट्वीट कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि ''यूपी सरकार जहाँ मंत्री होने का सम्मान तो नहीं मिलता, परंतु दलित होने का अपमान मिले। ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है।"

वहीं इस बात को आधार बनाते हुए समाजवादी पार्टी की ओर से भी कई ट्वीट लगातार किए गए हैं। जिसमें कहा गया कि, प्रदेश में सूखे की हालत है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉल का फीता काट रहे हैं।

यह भी पढे:Yogi के अधिकारियों पर मंत्री ने उठाए सवाल: मैं दलित हूँ इसलिए अफसर बात नहीं सुनते, इस्तीफा स्वीकार करें..

यूपी में मंत्रियों के विभागों को लेकर लगातार ट्रान्सफर पोस्टिंग का खेल बड़े स्तर पर अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें मनमाने तौर पर पोस्टिंग हो रही हैं। जिससे सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप में कई बड़े अधिकारी हटाए जा रहे हैं।

यह भी पढे: यूपी में ट्रान्सफर घोटाला: PWD विभाग के एमडी और मंत्री जितिन प्रसाद के निजी सचिव सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग के बाद नया खेल