6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी बोले-कासगंज और सहारनपुर हिंसा समान्य घटनाएं

कहा-अगर अपराधियों द्वारा गोली चलाई जाएगी तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 19 Feb 2018, 6:42 PM IST

Yogi said Kasganj

Yogi said Kasganj

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कासगंज और सहारनपुर ङ्क्षहसा पर खुल कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कासगंज और सहारनपुर हिंसा समान्य घटना है। उन्होंने कहा कि इन्हें दंगे नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थितियों में पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया था। वहीं सीएम ने यूपी में अपराधियों के खिलाफ चल रहे एनकाउंटर आपरेशन के जारी रहने की भी बात कही। उन्होंने कहा,हम पहले सावधान करते हैं फिर कार्रवाई करते हैं। अगर अपराधियों द्वारा गोली चलाई जाएगी तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।हमने बिना किसी पक्षपात के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की।

सहारनपुर-कासगंज हिंसा सामान्य घटनाएं

हम इस छवि को बदलने में काफी हद तक कामयाब हुए हैं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में इन का जिक्र किया। राजधानी में 21 -22 फरवरी को इंवेस्टर्स समिट होने वाली है। यूपी की भाजपा सरकार को उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा निवेशक यूपी में निवेश करें। सीएम ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद अब यूपी प्रश्न प्रदेश की छवि से सही मायने में उत्तर प्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले प्रदेश की छवि खराब थी। हम इस छवि को बदलने में काफी हद तक कामयाब हुए हैं।

...तो भुगतने होंगे नतीजे
अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि सरकार बनते समय ही हमने कहा था कि हम प्रदेश को अपराध मुक्त बनाएंगे। हमने बिना किसी पक्षपात के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की।

सहारनपुर-कासगंज हिंसा सामान्य घटनाएं
सहारनपुर और कासगंज हिंसा से सूबे की छवि को धक्का लगने की बात को सीएम योगी ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले सामान्य घटनाएं हैं, इन्हें आप दंगे नहीं कह सकते। घटनाओं के समय यूपी पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया था। स्थितियां ऐसी नहीं बनने दी गईं कि सेना को बुलाने की जरूरत पड़े।