24 की सुबह रवाना हो जाएंगे अस्थि कलश
डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मुताबिक, लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थि कलश 24 अगस्त को सूबे के 16 अलग-अलग स्थानों के लिये रवाना होगा, जहां की प्रमुख नदियों में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। इस दौरान हर कलश यात्रा के संग प्रदेश सरकार के मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा मुख्यालय से अस्थि कलश यात्रा सुबह नौ बजे रवाना होगी। पहले तय किया गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री के 18 अस्थि कलश भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे, लेकिन अब कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। आगरा के बटेश्वर में अस्थि कलश सीधे दिल्ली से आयेगा, जिसे पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के परिजन लेकर पहुंचेंगे।