
File Photo
UPPCL: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट में दिए गए बिजली मित्र लिंक के जरिए 2800 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही इन पर राजस्व निर्धारण किया गया है।
बता दें कि पावर कारपोरेशन ने बीती 1 मई को बिजली मित्र लिंक की शुरुआत की थी। इसमें शिकायतकर्ता गुमनाम रहकर ऑनलाइन बिजली चोरी की जानकारी दे सकता है। यह पोर्टल आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग सूचनाएं भेज रहे हैं। तो वहीं इसके माध्यम से कार्रवाई भी हो रही है। फर्रुखाबाद में 23 किलोवाट एटा में 17 किलोवाट व रामपुर में 15 किलोवाट की बड़ी चोरी पकड़ी जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने जनता से की अपील
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने बताया कि शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हो रही है। बिजली चोरी रोकने में सहायता मिल रही है । उन्होंने जनता से अपील किया कि बिजली चोरी रोक कर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करें। साथ ही भेजी गई सूचना में चोरी किए जा रहे परिसर का सही पता जरूर लिखें।
क्या कहते हैं पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी
इसको लेकर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कहा कि इस लिंक के जरिए राजधानी में जेसी गेस्ट हाउस में 51 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। लखनऊ के ही अलीगंज में 26 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई है।
Published on:
28 Jun 2023, 2:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.