8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा से बीच सड़क छेड़छाड़, विरोध करने पर ब्लेड मारकर किया लहूलुहान

इंस्पेक्टर गाजीपुर नागेन्द्र चौबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ छात्रा ने महानगर में मुकदमा दर्ज कराया था। अब गाजीपुर में भी छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudhir Kumar

•

Updated: 27 Oct 2016, 9:23 AM IST

Razor Blade

Razor Blade

लखनऊ. राजधानी में शोहदों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं। इसकी बानगी गाजीपुर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर देखने को मिली। चंद माह पहले घर में घुसकर छात्रा को बंधक बनाने वाले आरोपी ने कॉलेज से लौट रही छात्रा को सरेराह रोक लिया और छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के हाथों पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई।

सरेआम हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। छात्रा ने अपने घावों की परवाह न करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तब तक आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इंस्पेक्टर गाजीपुर नागेन्द्र चौबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ छात्रा ने महानगर में मुकदमा दर्ज कराया था। अब गाजीपुर में भी छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पेपरमिल कालोनी में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा का आरोप है कि हमेशा की तरह वह कॉलेज से घर लौटने के लिए पॉलिटेक्निक चौराहे पर टैम्पो का इंतजार कर रही थी। वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। इसी बीच एक युवक दबंग उसके पास आया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही उसने छात्रा पर ब्लेड से कई वार कर दिए जिससे वह लहूलुहान हो गई।

शोहदे की दबंगई देखकर छात्रा ने साहस दिखाते हुए उसे दबोच लिया। सड़क पर हंगामा होते देख राहगीर मौके पर टुट गए और आरोपी को दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलमान निवासी शक्तिनगर सर्वोदयनगर बताया है। छात्रा ने बताया कि इसी आरोपी ने 14 मार्च को घर में घुसकर उसके साथ ज्यादती की थी। इस सम्बंध छात्रा के पिता ने महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

अकेली पाकर घर में घुसा था आरोपी
छात्रा ने बताया कि 14 मार्च की दोपहर वह घर में अकेली थी। इसी बीच दो नकाबपोश युवक घर में दाखिल हो गए। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हालांकि इसी बीच किसी घर के बाहर किसी ने आवाज लगा दी। जिस पर दोनों आरोपी घर में बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। छात्रा ने बताया कि घर में कुछ समय के लिए सलमान के चेहरे से नकाब हट गया था, जिस कारण उसने दोबारा देखने पर उसे पहचान लिया।