6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के सेहत विभाग को आइना दिखा रही ये तस्वीर

सरकारी एम्बुलेंस नहीं आई, बीमार पिता को रेहड़ी में लेकर पांच किलोमीटर दूर अस्पताल ले गया मजदूर बेटा

less than 1 minute read
Google source verification
Poor patient

Poor patient

लुधियाना। लुधियाना से ऐसी तस्वीर सामने आई है जो पंजाब के सेहत विभाग को आइना दिखा रही है। यह तस्वीर बता रही है कि सेहत विभाग सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करता है। हकीकत कुछ और ही है।

पांच किलोमीटर पैदल चला

दोराहा के गांव कटानी में निवासी शिंगारा सिंह का काफी समय पहले कूल्हे का आपरेशन हुआ था। सोमवार दोपहर 12 बजे उसे काफी दर्द हो रहा था। अस्पताल जाने के लिए दोपहर करीब 12:15 बजे एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन मौके पर जवाब मिला कि अभी एंबुलेंस कहीं ओर गई हुई है। इसके बाद दर्द से कहराते पीड़ित पिता को बेटा जगजीत सिंह ने रेहड़े पर करीब पांच किमी की दूरी तय कर निजी अस्पताल पहुंचाया। जगजीत सिंह मजदूरी करता है।

किसी नहीं की मदद

गांव से अस्पताल तक नाके पर तैनात किसी भी पुलिस कर्मी ने कोई मदद नहीं की। अनेक सामाजिक संस्थाएं हैं, लेकिन कोई आगे नहीं आई। शिंगारा सिंह को इलाज के बाद वापस कर दिया गया। वापसी भी रेहड़ी से ही हुई। जगजीत सिंह का कहना है कि पंजाब में इन दिनों मजदूरी नहीं मिल रही है। सरकारी एम्बुलेंस आई नहीं। इतने पैसे हैं नहीं कि प्राइवेट एम्बुलेंस मंगवाई जा सके।