
Permission to kill wild pig and blue cow in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अहम फैसला लेते हुए किसानों को जंगली सुअर तथा नील गाय मारने की इजाजत प्रदान कर दी है। प्रदेश में लंबे समय से किसान इसकी मांग करते आ रहे थे। किसान संगठनों का तर्क है कि पंजाब में जंगली सुअर, नील गांय तथा सांड द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। यह मामला हालही में पंजाब विधानसभा में भी उठा था।
आज राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए किसानों को अधिकार दिया है कि वह अपने स्तर पर जंगली सुअर तथा नील गाय को मार सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा ऑन लाइन 45 दिनों के लिए अस्थाई परमिट जारी किया गया जाएगा।
अब किसानों को इसके लिए पंचायतों से इजाजत लेने की भी जरूरत नहीं है। यही नहीं सरकार ने अब पंजाब में आवारा सांड की नसबंदी के लिए भी अभियान शुरू करने का फैसला किया है। राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर किसान संगठन एकमत नहीं हैं।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
