17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

E20 Petrol Reality Check Video : पत्रिका ने सड़कों, पंपों और व्हीकल ओनर से की बात, देखिए क्या आया सामने

E20 Petrol Reality Check Video : पत्रिका के वीडियो टीम के सीनियर एंकर कृपाशंकर शर्मा ने जयपुर में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने पर देश में छिड़ी बहस के बीच लोगों के बीच जाकर ग्राउंड रियल्टी जानने की कोशिश की। पूरा वीडियो देखें।
less than 1 minute read
Google source verification
E20 Petrol E20 Fuel Mileage E20 Petrol India

E20 पेट्रोल रियलिटी चेक (Photo: Patrika)

E20 Petrol: देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज हो रही है। सरकार इसे स्वच्छ ईंधन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बता रही है, जबकि इसके माइलेज, इंजन की कार्यक्षमता और पुराने वाहनों पर प्रभाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। ऐसे में पत्रिका ने इस मुद्दे की डिजिटल पड़ताल करने का फैसला किया।

20% Ethanol Petrol : पत्रिका की टीम जयपुर की सड़कों, पेट्रोल पंपों और टू-व्हीलर व फोर-व्हीलर शोरूम तक पहुंची, जहां आम वाहन चालकों, ग्राहकों और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों से बातचीत की गई। बातचीत के दौरान कई लोगों ने कहा कि यदि E20 पर्यावरण के लिए बेहतर है और इससे वाहन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, तो वे इसका स्वागत करेंगे। वहीं कुछ लोगों ने पुराने वाहनों में इसके इस्तेमाल, माइलेज और मेंटेनेंस को लेकर अपनी चिंताएं भी साझा कीं।

ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों और शोरूम प्रतिनिधियों ने बताया कि बाजार में आने वाले कई नए वाहन E20 ईंधन के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, पुराने वाहनों के मालिकों के मन में अभी भी कई सवाल मौजूद हैं। पत्रिका की इस डिजिटल पड़ताल में यह साफ दिखा कि E20 को लेकर लोगों की राय अलग-अलग है, लेकिन अधिकांश लोगों का मानना है कि सरकार और कंपनियों को इस विषय पर अधिक जागरूकता और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि भ्रम और अफवाहों की जगह तथ्य आधारित समझ विकसित हो सके।