पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर घंटेश्वरी चौक सरायपाली में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कर का चालक अपने वाहन को मंदिर की तरफ घुमा दिया। जिसे दौड़ाकर पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम रामस्वरूप जाट पिता कैलाश जाट (25), मलका खेड़ा थाना मंडल जिला भीलवाड़ा राजस्थान और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विनोद सिंह पिता कैलाश सिंह (35) भादू थाना मांडल जिला भीलवाड़ा बताया। आरोपियों के कब्जे से 120 किलो गांजा जब्त किया। कोई लाइसेंस या परमिट न होने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरायपाली में धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की गई। संपूर्ण कार्रवाई थाना सरायपाली जिला महासमुंद पुलिस द्वारा की गई है।