5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महासमुंद

ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 700 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद. ट्रक में मुर्रा के नीचे 700 किलो गांजा छिपाकर ले जा रहे मध्यप्रदेश के दो तस्करों को सिंघोड़ा पुलिस ने पकड़ा। जब्त गांजा की कीमत एक करोड़ 40 लाख रुपए आंकी गई।

Google source verification

महासमुंद. ट्रक में मुर्रा के नीचे 700 किलो गांजा छिपाकर ले जा रहे मध्यप्रदेश के दो तस्करों को सिंघोड़ा पुलिस ने पकड़ा। जब्त गांजा की कीमत एक करोड़ 40 लाख रुपए आंकी गई।
साइबर सेल एवं सिंघोड़ा पुलिस को 30 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से ट्रक में कुछ वस्तुओं के बीच छिपाकर गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने नेशनल हाइवे-53 दिनेश ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली में बैरिकेट लगाकर नाकेबंदी की। कुछ समय के बाद ओडिशा की ओर से आ रहे एक लाल रंग का ट्रक एमएच 18 बीजी 8022 को आते दिखा। ट्रक में दो लोग सवार थे। दोनों व्यक्ति को ट्रक से नीचे उतरवाकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपना नाम कल्पनाथ डोहर पिता शारदादीन डोहर (31) व राजाराम डोहर पिता शारदादीन डोहर (35) दोनों निवासी झरी थाना जैतवारा जिला सतना (मप्र) होना बताया। पूछताछ करने पर ट्रक में ओडिशा से मुर्रा भरकर मध्यप्रदेश ले जाना बताया। ट्रक से मुर्रा को निकाल कर वाहन की जांच कराने की बात पर टाल-मटोल करने लगे। संदिग्धों का जवाब संतोषप्रद नहीं होने से साइबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा टीम द्वारा मुर्रा की बोरियां हटाकर वाहन की तलाशी ली। मुर्रा के नीचे बोरियों में 700 किलोग्राम (सात क्विंटल) गांजा मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस से बचने के लिए मुर्रा के बीच छुपाकर गांजा को मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों के कब्जे से गांजा 700 किलो ग्राम (सात क्विंटल) कीमती एक करोड़ चालीस लाख रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक एमएच 18 बीजी 8022 कीमती पंद्रह लाख रुपए, एक मोबाइल, नकदी रकम 800 रुपए जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।