
File Photo
महासमुंद. पं. रविशंकर शुक्ल विवि (Pt. Ravishankar Shukla University raipur ) से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा की वार्षिक (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आज से प्रारंभ होंगे। बिना विलंब शुल्क के 24 दिसंबर और विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर अंतिम तिथि है। ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्डकॉपी जमा करना होगा।
वार्षिक परीक्षा मार्च 2023 महीने में प्रस्तावित है। नियमित और प्राइवेट दोनों ही छात्र आवेदन कर सकते हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थियों को अपना आवेदन ऑनलाइन भरने के पहले संबंधित कॉलेज, जिसका वे चयन करते हैं, वहां अपना ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। इसके लिए उन्हें पंजीयन नंबर दिया जाएगा। जिसका उपयोग उन्हें ऑनलाइन परीक्षा आवेदन करने के समय उपयोग करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार छात्रों को वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए रविवि की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले वेबसाइट के क्रिएट विकल्प का प्रयोग कर यूजर आईडी प्राप्त करना होगा। लॉगिन बाद एनुअल एक्जाम फार्म का विकल्प भरना होगा और ऑनलाइन फीस पेमेंट करना होगा। फीस जमा करने के बाद फार्म की कॉपी प्रिंट अपने पास रखेंगे। संबंधित परीक्षा केंद्र में 30 रुपए अग्रेषण शुल्क जमा करना होगा। वहीं वार्षिक परीक्षा के पहले कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षाओं का दौर भी प्रारंभ हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक भी अंक सूची में जुड़ेंगे। माता कर्मा कन्या कॉलेज के प्रभारी डॉ. एस कुमार ने बताया कि एक दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। च्वाइस सेंटर से आवेदन कर सकते हैं। हार्डकॉपी जमा करने के लिए कॉलेज में काउंटर बनाए गए हैं।
Note : Pt. Ravishankar Shukla University raipur -For any clarification please contact : +91-9304963349 / 7091874603 (Time: between 10 AM to 6 PM) or mail us at prsuunivhelpdesk@gmail.com with full details
Published on:
01 Dec 2022 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
