26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगा बस सफर, नई किराये दरें हुई लागू

बसों में नई किराये दरें हुई लागू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 23 Jul 2018, 12:15 PM IST

bus news

अब यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगा बस सफर, नई किराये दरें हुई लागू

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार से बसों के किराया में वृद्धि लागू हो गया है । किराया बढऩे के पहले दिन ही बस ऑपरेटरों को मुसाफिरों को बढ़ोतरी के बारे में जानकारी देना पड़ रहा है, तो कहीं-कहीं याात्रयों के साथ बहस जैसी भी स्थिति निर्मित हो गई।

राजधानी का सफर अब 48 के बदले 56 रुपए हो गया है। इसी तरह अन्य मार्गों के किराया दर में भी जल्दी ही वृद्धि की जाएगी, जो बस यात्रियों को जेब पर भारी पडऩे वाला है। यात्री किराया में वृद्धि सबसे पहले महासमुंद से रायपुर जाने वाली बसों में की गई है जो रविवार से लागू हो गया है। कुछ दिनों बाद बागबाहरा, पिथौरा, राजिम, सरायरपाली, बसना, सिरपुर, भीमखोज, बालौदाबाजार, कसडोल, खट्टी और खम्हरिया मार्गों पर चलने वाली बसों के किराया में वृद्धि कर दी जाएगी।

संभावना है कि सप्ताहभर के भीतर जिला मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों के किराया में शासन की ओर से निर्धारित किय गया नया किराया दर लागू कर दिया जाएगा। बसों का किराया बढऩे से बस में सफर करना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। इसके कारण यात्रियों के जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

बढ़ी हुई दरें

बस मार्ग तय नई दर पुरानी दर























































रायपुर5648
पिथौरा5648
सरायपाली11295
बसना9288
बागबाहरा3630
बालौदाबाजार9070
राजिम4035
सिरपुर3530
भीमखोज2420
खम्हरिया3025

गई थी।

महासमुंद के मिनी बस एसोसिएशन अध्यक्ष, राकेश चंद्राकर ने बताया की बस किराया में रविवार से बढोतरी लागू कर दिया गया है। सबसे पहले रायपुर तक जाने वाली बसों का किराया बढ़ा है। सप्ताह भर के भीतर दूसरे मार्ग पर नया किराया दर लागू हो जाएगा।