Nursing Entrance Exam Date: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन रविवार 14 जुलाई 2024 को जिला मुख्यालय में निर्धारित 5 परीक्षा केन्द्रों में पूर्वाह्न 10 से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के 1473 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खाण्डे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।