
कलाकारों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपए, 6 महीने के अंदर ये समस्याएं होंगे दूर
महासमुंद। cg election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण में वोटिंग जारी है। महासमुंद के बसना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल ने बड़ी घोषणा की है। मीडिया से चर्चा के दौरान सम्पत अग्रवाल ने विकास हेतु विधानसभा क्षेत्र के लिए संकल्प पत्र जारी किया है।
इस संकल्प पत्र में सम्पत अग्रवाल ने अपने विधासभा क्षेत्र के अंतर्गत सर्व सुविधा युक्त अस्पताल का निर्माण करने का एलान किया है। इसमें जरूरत मंद मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी जायेगी। गांवों की मूलभूत समस्या सड़क , बिजली, पानी , शिक्षा, स्वास्थ्य,व्यवस्था 6 माह के अंदर दूर कराई जाएगी। पिथौरा के बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं बसना विधानसभा के समस्त कलाकारों के लिए 2 हजार रुपए प्रति महीने मिलेगा।
Published on:
07 Nov 2023 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
