सम्मेलन में महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भी समाज के उत्थान के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, येतराम साहू, रवि निषाद उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि निषाद समाज का इतिहास और योगदान गौरवशाली है और सरकार समाज के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी।