वन मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छताल, तालाझर, मुरूमडीह, दलदली, केशलडीह, सुकुलबाय, नांदबारू, अमलोर, खिरसाली, बंदोरा, रायमुड़ा, झाखमुड़ा, अचानकपुर, फुसेराडीह, के आस-पास के ग्रामीण को सतर्क करने की अपील की गई है। पिछले तीन दिनों से हाथी वितचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम हाथी का मॉनिटरिंग कर रही है। लोगों को अलसुबह जंगल की ओर नहीं जाने अपील की गई है।