
CG Weather Update: मौसम विभाग ने दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्य की तपिश बढ़ गई है। दोपहर में सड़कों पर चहल-पहल कम है। शाम को ही लोग घरों से निकल रहे हैं। आगामी दिनों में 26 अप्रैल को मतदान भी होना है। मतदान पर गर्मी का भी असर दिख सकता है। 11 बजे से लेकर 2 बजे तक तापमान अधिक रहता है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक यलो अलर्ट तो जारी किया है, लेकिन इसका असर कुछ जगहों पर ही दिख रहा है।
महासमुंद में सोमवार की रात मौसम में बदलाव हुआ था। इसके बाद कोई असर नहीं दिखा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के आस-पास चक्रिय चक्रवात बना हुआ है। जिसका असर-कहीं-कहीं देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए स्कार्फ का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा लोगों की शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शहर में जगह-जगह प्याउ घर खोले गए हैं। गर्मी बढ़ते ही ठंडे पेय पदार्थ की मांग बढ़ गई है।
Published on:
25 Apr 2024 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
