
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में हलचल, द्रोणिका के असर से बिगड़ा मौसम, येलो अलर्ट जारी
महासमुंद. Weather Alert : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी व द्रोणिका के असर से झमाझम बारिश हुई। वहीं दिनभर आसमान मेघमय रहा। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक लुढ़क गया है। हालांकि आज दोपहर में धूप के चलते तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई।
5 मई तक येलो अलर्ट
Weather Alert : मौसम में परिवर्तन के कारण गर्मी के सीजन में भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। सेहत पर भी इसका असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पांच मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया था और बारिश भी हुई। गर्मी में मौसम में हो रहे परिवर्तन से किसान परेशान हैं। मानसून पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई है। कृषि व मौसम वैज्ञानिक दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात बना हुआ है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। गर्म हवा और नमी युक्त हवा के कारण मौसम बदल रहा है। इसके अलावा द्रोणिका भी विदर्भ से कर्नाटक तक बनी हुई है। जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने व वज्रपात होने की भी संभावना है। सप्ताहभर ऐसी स्थिति बनी रहेगी।
फसलों पर कीट प्रकोप
मौसम में प्रतिदिन हो रहे बदलाव से फसलों पर कीट का प्रकोप है। रबी फसलों में तनाछेदक का प्रकोप दिख रहा है। किसानों को फसलों का निगरानी की सलाह कृषि वैज्ञानिकों ने दी है। खेतों में पानी निकासी आदि की व्यवस्थ करने के लिए कहा गया है।
Published on:
02 May 2023 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
