12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 साल की मासूम से पड़ोसी ने की घिनौनी करतूत, राज न खुले इसलिए बेरहमी से कर दी हत्या

महासमुंद में 11 साल की मासूम बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मासूम की हत्या के पीछे कोई और नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग युवक है।

2 min read
Google source verification

image

Ashish Gupta

Aug 06, 2017

महासमुंद. छत्तीगसढ़ के महासमुंद में 11 साल की मासूम बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मासूम की हत्या के पीछे कोई और नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग युवक है। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग युवक ने पहले मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद इस घटना के बारे में किसी को पता न चले इसलिए उसने मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह मामला महासमुंद के सरायपाली की है, जहां पांच दिन पहले ३१ जुलाई सोमवार को बलौदा चौकी के ग्राम नवागांव कापू डोंगरी में ११ साल की मासूम की लाश मिली थी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने हर पहलू से जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के दिन मृतका के घर के पड़ोस का एक नाबालिग टहल रहा था।

क्राइम स्क्वॉड ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह बकरी चराने जंगल गया था। वापस आकर फूटू तोडऩे बाड़ी गया, तो देखा कि मृतका घर में अकेली खेल रही थी। अकेला पाकर वह उसे कापू डोंगरी की ओर ले गया और अनाचार का प्रयास किया। इस संबंध में मृतका ने परिजनों को बताने की बात कही। यह सुनकर वह डर गया और कृत्य को छुपाने के लिए गमछे से बच्ची का गला दबा दिया। जब वह बेहोश हो गई। आरोपी ने झाडिय़ों के पास ले जाकर पत्थर से प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर गमछा को घर व पत्थर को घटना स्थल से बरामद कर लिया है।

जानवरों ने नोचे छात्रा के बाल
मृतका के शव के पास बाल मिलने से जादू टोने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। लेकिन पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर पत्थर से हत्या व अनाचार के प्रयास की रिपोर्ट सामने आई। पुलिस ने बताया कि मृतका के बाल व हाथ की हड्डी को जानवरों ने नोंचकर खा लिया था। इसके बाद टीम ने जांच की दिशा बदलते हुए गांवों में पूछताछ शुरू की। तब इस मामले का खुलासा हुआ।