बैंक प्रबंधन हरकत में आया व नोडल अधिकारी ने बैंक प्रबंधन सहित सहकारी समिति प्रबंधकों को ऋण भुगतान एवं खाद बीज उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। राशि की कमी को दूर करने के लिए स्वयं जिला नोडल अधिकारी प्रकाश बिंबे राशि लेकर बैंकों में पहुंचे और भवंरपुर को-आपरेटिव बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों का ऋण प्रकरण समय पर स्वीकृत हो। भुगतान की व्यवस्था की जाए तथा राशि की कमी होने पर तत्काल मांग पत्र भेजा जाए। ताकि किसान बैंक से खाली हाथ वापस न लौटे। नोडल अधिकारी ने 2016-17 के लिए ऋण वितरण संबंधित जानकारी ली तथा किसानों से खाद बीज का उठाव पहले करने की सलाह दी। शाखा प्रबंधक एएल जगत से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष बैंक के तहत सभी छ: समितियों में 13 करोड़ 50 लाख रुपए का ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1498 किसानों को दो करोड़ 55 लाख नगद, एक करोड़ 11 लाख रुपए की खाद, 10 लाख रुपए का बीज कुल 376.28 लाख रुपए का ऋण वितरण किया जा चुका है। जबकि गत साल मई के अंत तक 83.13 लाख का ही ऋण वितरण किया गया था। एक दिन में करीब 30-40 लाख की जरुरत ऋण वितरण के लिए पड़ रहा है, जिसकी व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है।