
छत्तीसगढ़ यानी दंतेवाड़ा में हो चुकी एंट्र ( फोटो- पत्रिका)।
Monsoon 2025: दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हो चुका है। मानसून जिले में भी शीघ्र दस्तक दे सकता है। किसान अभी खरीफ फसल लेने की तैयारी भी नहीं कर पाए थे। महासमुंद जिले में मानसून सामान्य तौर पर 14 जून के आस-पास पहुंचता है, लेकिन इस बार मई माह में ही जिले में भी मानसून प्रवेश कर सकता है।
केरल में मानसून के शीघ्र पहुंचने के बाद आठ जून तक मानसून महासमुंद जिले में पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन दंतेवाड़ा में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस वर्ष पूरे मई माह में हर-दूसरे और तीसरे दिन बारिश हुई है। इधर, बंगाल की खाड़ी में निन दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण बारिश हो रही है। चक्रवात और द्रोणिका के असर से मानसून सीजन में अच्छी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आमतौर पर नवतपा में सूर्य अपने तेवर दिखता है, लेकिन इस बार मई महीने में गर्मी से राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एसके वर्मा ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मानसून दस्तक दे चुका है। दो-तीन दिन में मानसून महासमुंद पहुंच सकता है।
जिले में दो लाख 59 हजार 327 हैक्टेयर में खरीफ फसल लेने की योजना बनाई गई है। इसमें धान की फसल दो लाख 46 हजार 318 हेक्टेयर में ली जाएगी। इसके अलावा दलहन की फसल 8534 हेक्टेयर में लेने की योजना बनाई गई है।
महासमुंद जिले में खाद भंडारण का लक्ष्य 100910 टन है। जिले में अब तक 31680 टन खाद का भंडारण किया जा चुका है। 17386 टन का वितरण किया गया है। अब तक 29 हजार 236 का वितरण होना शेष है। जिले में यूरिया 56100 टन का भंडारण का लक्ष्य है। 17504 भंडारण किया गया है। 1339 वितरण किया गया है। 16165 टन वितरण शेष है। डीएपी का लक्ष्य 22200 टन है। 3213 भंडारण किया गया है। वितरण 240 टन किया गया है और 2682 टन वितरण शेष है।
Published on:
29 May 2025 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
