
cg election
CG Election: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही के लिए आम सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आम सूचना का प्रकाशन कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, तहसील, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है।
जिले के समस्त विकासखंड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के पंच एवं सरपंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन, आरक्षण कार्यवाही 8 जनवरी 2025 को प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ की जाएगी। इसमें महासमुंद विकासखंड के पंच एवं सरपंच पदों के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह बागबाहरा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, पिथौरा के लिए शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद (स्वामी विवेकानंद सभागार), बसना के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद (कक्ष क्रमांक-1) एवं सरायपाली के लिए वनरक्षक प्रशिक्षण शाला महासमुंद (व्याख्यान कक्ष) में आरक्षण की कार्यवाही होगी।
इसी तरह सभी विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन, आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 9 जनवरी 2025 को प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ की जाएगी तथा जिले के जिला पंचायत सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन और आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 9 जनवरी 2025 को दोपहर तीन बजे से की जाएगी। कार्यवाही के समय सर्व साधारण की जानकारी एवं नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में उपस्थिति के लिए सूचना प्रकाशित की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 जनवरी को महासमुंद में प्रस्तावित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आएंगे। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने महासमुंद मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया।
Published on:
04 Jan 2025 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
