इसके बाद मोटर साइकिल से महेश नदी खाद के पास पहुंचा था, वहीं पर संजू व अमन देवांगन मोटर सायकल से आए, अमन देवांगन वहीं पर पडे बांस के डण्डे को लेकर मारने की नियत से महेश धृतलहरे के पीछे दौडा। कोमल ऊर्फ विक्की चंद्राकर भी मारने की नियत से महेश को दौडाया। चारो आरोपियों ने महेश धृतलहरे की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए जमीन में गड्ढा खोद कर नाला जोंक नदी के पास दफना दिया। बागबाहरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 307, 302, 201, 34 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।