CG Rape Case: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आतुरगांव में स्थित राईसमील पारा में काम करने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से आसपास गांव में खलबली मची हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि आरोपी झारखंड निवासी कुमार पिड़िता के साथ आतुरगांव राईस मील पर काम करता था, घटना की रात पिड़िता नाबालिक और आरोपी कुमार दोनों अकेले थे।