24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल हाइवे पर पुलिस ने रोका 2 लग्जरी गाड़ियों को, हुई चेकिंग तो डिक्की से निकला ये …

मादक पदार्थ की मात्रा 100 किलो से भी ज्यादा बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 11 May 2018, 3:10 PM IST

smuggling

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्कर पकड़े गए है। ये तस्कर मादक पदार्थों को यूपी ले जा रहे थे। मादक पदार्थ की मात्रा 100 किलो से भी ज्यादा बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की जांच में जुटी है।

पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से महासमुंद के रास्ते गांजा ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम राष्ट्रीय राज्य मार्ग-353 पर नजर रखी हुई थी। तभी कार क्रमांक यूपी 70 एवी 1767 व डीएल 06 सीके 4317 तेज रफ्तार से कोमाखान की ओर आ रही थी। दोनों कार को कोमाखान में रोका गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। उन्हें उतारकर वाहन की तलाशी ली गई।

दोनों कार के डिक्की से अवैध मादक पादर्थ गांजा के 5.5 किलो के 22 पैकेट कुल 120 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से तीनों आरोपी राजेश सिंह पिता उमाशंकर (38) निवासी चुपकेपुर थाना मेजा जिला इलाहाबाद (उप्र), पप्पू सोनकर पिता शंकर लाल (28) निवासी गिरधरपुर थाना माडा जिला इलाहाबाद (उप्र) तथा राजेश दुबे पिता भगवती प्रसाद (38) निवासी मेजा थाना मेजा जिला इलाहाबाद (उप्र) को मौके पर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर आरोपियों नेे बताया कि वे रायगड़ा ओडिशा से गांजा भरकर इलाहाबाद उत्तरप्रदेश में खपाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा के क्रेता एवं विक्रेता के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार का मादक पदार्थ गांजा तस्करों के नेटवर्क को पकडऩे के लिए कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के कब्जे से कुल 120 किलो कीमती 6 लाख का अवैध गांजा, एक आइकॉन एवं एक वैगनआर कार कीमत कुल 5 लाख 50 हजार, 3 नग मोबाइल जुमला कीमती करीब 11 लाख 50 हजार जब्त किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के निर्देशन में क्राइम ब्रांच प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष पवार, निरीक्षक अशोक कुजूर, सहायक उपनिरीक्षक नवधा राम खांडेकर, आरक्षक सुधीर सिंह ठाकुर, रवि यादव, वीरेंद्र नेताम, दिनेश साहू, हीरालाल अकोनिया, पंकज शर्मा द्वारा की गई।