24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार साल बाद पकड़ाए गांजा तस्करी के तीन आरोपी

गांजा लाने के दौरान वाहन छोड़कर हुए थे फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Brijesh Chandra Sirmour

•

Updated: 24 Jan 2018, 5:52 PM IST

Three accused of trafficking in handgun after four years

Three accused of trafficking in handgun after four years

अनूपपुर/भालूमाड़ा. भालूमाड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र दारसागर में 4 साल से गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को मंगलवार २३ जनवरी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ३५ वर्षीय बलदाऊ उर्फ बलराम पिता सीताराम निवासी सिलपुर, ३० वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ गुड्डा पिता अच्छेलाल निवासी सिलपुर तथा तीसरा ३० वर्षीय कुंवरलाल पिता भगत निवासी झरोखा शामिल है। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन तथा एसडीओपी कोतमा विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिर$फ्तार किया है। बताया जाता है कि १७ जुलाई 2014 को मरवाही से अनूपपुर की जा रहे गांजा से लदे वाहन को भालूमाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दारसागर के पास रोकने का प्रयास किया। जहां पुलिस को देखते हुए वाहन में सवार ५ आरोपियों में तीन आरोपी पीछे के दरवाजे से कूदकर भागने में सफल हो गए थे। इस प्रकरण में दो आरोपियों जिसमें एक चालक व एक अन्य आरोपी को तत्काल पकड़ा गया था। लेकिन तीनों आरोपियों का कही कोई सुराग नहीं मिला। फरार आरोपियों की तलाशी में खबर मिली कि तीनों आरोपी अपने गांव आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीएएल विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक एसके तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह व हेड कांस्टेबल मुन्नेलाल शामिल रहे।
महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट,
कोतमा. थाना क्षेत्र के चपानी गांव में रहने वाली 28 वर्षीय महिला सोनिया के साथ गांव के ही कृष्णा बैगा एंव राजू महरा के द्वारा 22 जनवरी को पुरानी विवाद को लेकर मारपीट करने के साथ छेड़छाड़ किया गया। जिसमें आरोपियों ने महिला की पिटाई के दौरान शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मेडिकल एंव बयानो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 451, 294, 323, 506, 354, 34 के तहत मामला दर्ज की। पुलिस का कहना है कि महिला अपने मायके में रहती है।