5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिशुपाल पर्वत में हजारों श्रद्धालु का जमावड़ा, शिव दर्शन के लिए पहुंचे ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोग

छत्तीसगढ़ ही नहीं ओडिशा के कई गांव के लोग मकर संक्रांति पर शिशुपाल पर्वत में भगवान शिव मंदिर में जल चढ़ाने व दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। जहां रोड के दोनों ओर दो किमी तक लोगों का हुजूम लगा हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification
शिशुपाल पर्वत में हजारों श्रद्धालु का जमावड़ा, शिव दर्शन के लिए पहुंचे ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोग

शिशुपाल पर्वत में हजारों श्रद्धालु का जमावड़ा, शिव दर्शन के लिए पहुंचे ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोग

महासमुंद. मकर संक्रांति पर्व पर क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने घोड़ाधार शिशुपाल पर्वत पर्यटन स्थल पहुंचे। जहां शिशुपाल पर्वत पर स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन कर सपरिवार आनंद से मकर संक्रांति मनाया। पंडित रामकुमार पाढ़ी ने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति 14 व 15 जनवरी को 2 दिन मनाया जा रहा है। 14 जनवरी को रात 8 से 15 जनवरी दोपहर तक मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त है। चूंकि मकर संक्रांति को भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष दिन माना जाता है।

इस दिन पर्यटन स्थलों, शिवमंदिरों व नदी-नालों में भारी संख्या में भीड़ देखी जाती है। शनिवार स्कूलों में हाफ डे रहने व मकर संक्रांति के कारण सुबह से ही पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत पर लोगों को चढ़ते देखा गया और हजारों की तादाद में दोपहर तक लोग मकर संक्रांति में भगवान शिव का दर्शन करने व छुट्टी का आनंद लेने पर्यटन स्थल पहुंचे। घोड़ाधार के नीचे मेला भी लगा हुआ था। मकर संक्रांति के दिन पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का व्यवस्था था। जहां सभी श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण कर पर्यटन स्थल का आनंद लिए।

छत्तीसगढ़ ही नहीं ओडिशा के कई गांव के लोग मकर संक्रांति पर शिशुपाल पर्वत में भगवान शिव मंदिर में जल चढ़ाने व दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। जहां रोड के दोनों ओर दो किमी तक लोगों का हुजूम लगा हुआ था। शिशुपाल पर्वत पर बैठकी कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। जिसका दर्शनार्थियों ने भी आनंद लिया। मकर संक्रांति पर आस-पास के पुजारीपाली, अमलीपदर सहित अन्य गांव के ग्रामीण पहुंचे थे।