3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह महीने के मासूम पर भैंस ने किया गोबर, ढूंढती रही मां, मौत से मचा कोहराम

चाचा वीरेंद्र का कहना है कि घर में छह से ज्यादा पशु बंधे रहते हैं। अक्सर बच्चे वहां खेलते रहते थे। ऐसा कभी नहीं हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
buffalo_women.jpg

महोबा जिले से मासूम की मौत का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां भैंस एक गोबर करने से मासूम की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि बच्चे की मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

भैंस ने बच्चे के ऊपर किया गोबर
दरअसल, सतारी गांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी मंगलवार शाम पशुओं को भूसा चारा डाल रही थी। इस दौरान उसने अपने छह महीने के बच्चे को झूले पर लिटा दिया और पशुओं के पास ही खिसका लिया। इसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गई। इसी बीच एक भैंस ने झूले के ऊपर गोबर कर दिया। मुंह के ऊपर गोबर गिरने से बच्चे का नाक-मुंह ढक गया और दम घुटने की वजह से मासूम की हालत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: 30 साल पहले किया कांड, पहचान छुपाकर भारत को दे रही थी धोखा, खुला राज तो...

झूले में अचेत मिला मासूम
गोबर गिरने के आधा घंटे बाद जब मां ने बच्चे को देखा तो वह अचेत पड़ा था। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, चाचा वीरेंद्र का कहना है कि घर में छह से अधिक पशु बंधे थे।

Story Loader