21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahoba News: मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन का किया निरीक्षण,अधिकारियों से कहीं यह बात…

महोबा स्टेशन अंतर्गत कुलपहाड़ व बेलाताल स्टेशन का डीआरएम झांसी ने किया औचक निरीक्षण अधिकारियों में मचा हड़कंप।

less than 1 minute read
Google source verification

महोबा

image

Vikash Kumar

May 24, 2023

Mahoba News: मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन का किया निरीक्षण,अधिकारियों से कहीं यह बात...

Mahoba News: मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन का किया निरीक्षण,अधिकारियों से कहीं यह बात...

बता दे की महोबा में आज मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा झांसी मंडल के झांसी मानिकपुर खंड के बेलाताल - कुलपहाड़ रेलखंड का सघन दौरा किया गया है। अचानक पहुंचे डीआरएम को देख रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बता दे की डीआरएम के निरीक्षण का उद्देश्य खंड की संरक्षा सुनिश्चित के साथ दोहरीकरण के चल रहे विकास कार्य का अवलोकन रहा है। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम बेलाताल स्टेशन का निरीक्षण किया है। और उन्होंने बेलाताल में दोहरीकरण के कार्य पर चर्चा की। अर्थ वर्क के साथ अन्य चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की है। और अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

अपने निरीक्षण के अगले दौर पर डीआरएम ने स्टेशन परिसर में रेलवे क्वार्टर का भी जायजा लिया है। और सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। स्टेशन परिसर में साफ सफाई के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया है। और तत्पश्चात ट्रॉली द्वारा प्वाइंट, कर्व, OHE आदि का उन्होंने गहराई से निरीक्षण किया गया है।

उन्होंने ट्रैक किनारे के स्क्रैप और अन्य परिसंपत्तियों के प्रॉपर निष्पादन के लिए निर्देशित किया। और अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक की गुणवत्ता को सुरक्षित रेल संचालन के लिए अति महत्पूर्ण बताया है। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बेलाताल से कुलपहाड़ के मध्य चल रहे दोहरीकरण के कार्य को गहनता से देखा गया। उन्होंने दोहरीकरण के कार्य को लेकर ट्रैक, ब्रिज, स्टेशन बिल्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्यों की भी समीक्षा की है।