
mahoba
महोबा. बुंदेलखंड के महोबा में खाकी का दामन फिर दागदार हुआ है। बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा ने दरोगा पर अश्लील गाने सुनाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस बात की लिखित शिकायत एसपी से की है। मामले की जांच सीओ कुलपहाड़ को सौंपी गयी है।
प्रदेश में खाकी के कारनामे आये दिन चर्चा में बने रहते हैं, न्याय की उम्मीद करने वाले लोगों के साथ खाकी का दुर्व्यवहार चर्चा में बना रहता है। ऐसा ही एक मामला बुन्देलखण्ड के महोबा जनपद में देखने को मिला है, जहां अश्लीलता और अभद्रता से पीड़ित छात्रा के मामले की विवेचना कर रहे दरोगा ने भी छात्रा के साथ न केवल छेड़छाड़ की बल्कि उसे अश्लील फिल्मी गाने सुनाकर परेशान भी किया।घर पहुंची पीड़िता ने दरोगा की इस करतूत की बात परिजनों को बताई जिसे सुनकर सभी हैरत में पड़ गए।
दरअसल मामला महोबकंठ थाना क्षेत्र का है। ग्राम परापातर में रहने वाली बीए फाइनल की छात्रा बीते रोज कोचिंग पढ़कर ऑटो से वापस अपने घर आ रही थी तभी ऑटो चालक ने अश्लील गाने बजाने शुरू कर दिए। जिस पर छात्रा ने ऐतराज किया तो दोनों के बीच कहा सुनी और झगड़ा होने लगा। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना महोबकंठ पहुंचकर की थी, लेकिन पीड़िता के पिता के साथ ही दरोगा ने मारपीट कर दी और राजीनामे के लिए दबाब बनाया लेकिन पीड़िता ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
इसी मामले की एफआइआर कॉपी लेने के लिए पीड़िता जब कल थाने पहुंची तो मामले के विवेचक एसआई शिवशरण शर्मा छात्रा का पीछा करते हुए पहुंच गए और छात्रा का रास्ता रोकते हुए कहा कि तुम्हारे मामले का मैं विवेचक हुं और पांच अश्लील गाने जिसमें छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो भी था। छात्रा से पूछा कि इनमें से कौन सा गाना ऑटो चालक ने सुनाया था। दरोगा की अश्लील नीयत भांपकर छात्रा वहां से भागकर अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। इस मामले को लेकर पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची, लेकिन मामला से जुड़ा होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता दरोगा की इस करतूत से मानसिक प्रताड़ना झेल रही है। ऐसे में न्याय के लिए पीड़िता एसपी की चौखट पर पहुंची और दरोगा की करतूत लिखित रूप से उन्हें बताई। मामले की गम्भीरता को समझते हुए एसपी एन कोलांचि ने जांच के आदेश दिए हैं।
बहरहाल भले ही एसपी ने मामले में गम्भीरता दिखाई है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ कब आपराधिक मुकदमा दर्ज होगा और कब कानून का शिकंजा कसेगा।
Published on:
03 Oct 2017 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमहोबा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
