7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने की आत्महत्या, 24 घंटे बाद पत्नी की दर्दनाक मौत, दो अर्थियां देख रो पड़ा पूरा गांव

उत्तर प्रदेश में एक अजाबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक ही घर में दो लोगों की मृत्यु से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

less than 1 minute read
Google source verification
Mahoba News

महोबा जिले के एक गांव में पति के आत्महत्या करने के 24 घंटे के बाद पत्नी की भी सांप के डसने से मौत हो गई। एक ही घर में दो मौतें होने के कारण सदमे में आई युवक की मां हो गई। इन घटनाओं से पूरा परिवार परेशान है।

पति ने की आत्महत्या, 24 घंटे बाद पत्नी की दर्दनाक मौत

महोबा के श्रीनगर थाना के बिलखी गांव में पति की आत्महत्या के 24 घंटे बाद पत्नी की सांप के डसने से मौत हो गई। अपने बहू और बेटे की मौत के कारण मां भी सदमे में आकर बेहोश हो गई। इसके बाद मां को गंभीर हालत में हाॅस्पिटल में एडमिट किया गया है।

एक साथ उठी दो अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव

एक साथ दो अर्थियां उठी तो गांव के हर सदस्य की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। बताया जा रही है कि मृतक देशराज की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। पिता धनीराम ने आत्महत्या का कारण मूंगफली की फसल खराब होना बताया।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! यूपी के इस जिले में डीएम ने कर दी स्कूलों की छुट्टी, जानिए क्यों बंद करना पड़ा स्कूल

24 घंटे बाद पत्नी को सांप ने डसा

देशराज की मौत के 24 घंटों में ही उसके पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया था तभी बुधवार रात मृतक की पत्नी दुर्गा को सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे हाॅस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग