जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात ईएमओ डॉ. एके सक्सेना ने कहा है कि सीएचसी से संदिग्ध प्वाइजिनिंग केस रेफर होकर आए थे। किसी टेबलेट खाने की आशंका है, फिलहाल लड़का और लड़की की हालत चिंता से बाहर है। उल्टी से कमजोरी होने के कारण दोनों को ड्रिप चढ़ाई गई है। फिजीशियन डॉ. केडी गुप्ता के आने पर दोनों का एक बार फिर परीक्षण के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला लिया जाएगा। इस मामले में एसपी मणिलाल पाटीदार ने बताया कि थाने में जहर खाने जैसा मामला नहीं है। लापता हुई लड़की के पिता की शिकायत पर परिजनों को साथ लेकर पुलिस दोनों को पकड़कर लाई थी। थाने पर भी उनके घर वाले भी मौजूद थे, जहां दोनों ने एक साथ पेट दर्द की बात बताई थी। इसके बाद परिजनों के कहने पर पुलिस पहले सीएचसी ले गई, इसके बाद आग्रह पर दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घर के लोगों ने ही उन्हें भर्ती कराया है। दोनों की हालत ठीक है।