1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahoba Accident: PRV को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

महोबा में पीआरवी 6329 वाहन अपने निर्धारित ड्यूटी बिंदु पर जा रहा था। सिपाही सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल अब्दुल हक और बेचनलाल कबरई थाना क्षेत्र में ड्यूटी के लिए निकले थे। तभी लखनऊ से महोबा जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस (UP 95 T 2146) ने वाहन को टक्कर मार दी।

2 min read
Google source verification

महोबा

image

anoop shukla

Sep 18, 2024

मंगलवार की देर रात कबरई कोतवाली इलाके में चंद्रावल मार्ग पर तुलसा देवी मंदिर के सामने अपने प्वाइंट पर खड़ी पीआरबी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि दो हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपने प्वाइंट पर खड़ी थी PRV, रोडवेज बस ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक कबरई थाने की पीआरबी 6329 मंगलवार की रात कस्बे के चंद्रावल मार्ग के सामने तुलसा मंदिर के पास अपने तय प्वांइट पर खड़ी थी। तभी कानपुर की ओर से आई रोडवेज बस ने गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी, जबरदस्त टक्कर से पीआरबी करीब 100 फिट दूर जाकर राजाराम कुशवाहा की दुकान में घुस गई।पीआरबी में बैठे कांस्टेबिल 47 वर्षीय सुभाष चंद्र टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और रफ्तार बढ़कर वह बस को भगा ले गया। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई, घटना का पता चलते ही थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इलाज के दौरान हुई एक कांस्टेबल की मौत

कांस्टेबल सुभाष चंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, पीआरबी चला रहे हेड कांस्टेबिल अब्दुल हक और बेचन लाल भी घायल हो गए । दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसे में मृत हुए कांस्टेबल सुभाष चंद्र वर्ष 2019 में फौज से सेवानिवृत हुए थे। इसके बाद पुलिस में भर्ती हो गए। मंगलवार को कबरई कस्बे में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन और विश्वकर्मा जयंती की शोभा यात्राओं के चलते पूरे कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह -जगह पुलिस की तैनाती की गई थी। जिसमे पीआरबी 6329 भी चंद्रावल रोड के सामने शाम से तैनात थी।ASP वंदना सिंह ने बताया कि घटना में शामिल रोडवेज बस के चालक का पता लगाया जा रहा है। घायल हेड कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है । बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Story Loader