16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया के बाद महोबा में हुआ गोली कांड, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया इलाका, 13 लोग घायल

लड़की के परिवारवालों ने छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाश जितेंद्र तिवारी ने लड़की के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

less than 1 minute read
Google source verification

महोबा

image

Ayush Dubey

Oct 18, 2023

mahoba_news.jpg

प्रतिकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के देवरिया का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि महोबा में भी ओपन फायरिंग कर बदमाश जितेंद्र तिवारी ने 13 लोगों को घायल कर दिया। बदमाश जितेंद्र तिवारी ने पुलिस के सामने ही अपने देसी कट्टे से लड़की के घर के अंदर दनादन फायरिंग शुरू कर दी

पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बैंदो गांव में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने परिवार वालों को धमकाते हुए बदमाश जितेंद्र तिवारी ने दरोगा के सामने ही खड़े लड़के को गोली मार दी। ओपन फायरिंग में परिवार वालों के साथ-साथ आसपास खड़े लोग भी घायल हो गए।

ओपन फायरिंग 13 लोग घायल

लड़की जब अपने कॉलेज जाती थी तब बदमाश जितेंद्र तिवारी रास्ते में लड़की के संग छेड़छाड़ करता था। लड़की ने जब पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई तब परिवार वालों ने जितेंद्र का विरोध किया। गुस्साए जितेंद्र ने पुलिस वालों के सामने ही देसी कट्टे से 13 लोगों को घायल कर दिया। इन 13 लोगों में बच्चें, महिलाएं और आसपास खड़े लोग शामिल है। फायरिंग के बाद बदमाश जितेंद्र फरार हो गया।

पहले बेटा फिर बाप दुनाली लेकर आया धमकाने

गोली कांड के चश्मदीद ने बताया कि पहले जितेंद्र लड़की के घर के पास आया और गाली-गलौज करने लगा। फिर कुछ देर के लिए घर गया और वहां से कट्टा ले आया। इतने में लड़के के पीछे-पीछे उसका बाप भी दुनाली बंदूक लेकर लड़की वालों के घर पहुंचा। इतने में पनवाड़ी थाना क्षेत्र के दरोगा भी आ चुके थे। जितेंद्र ने अपने पिता का बल पाकर दरोगा के सामने ही दनादन गोली चला दी।