26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, आत्महत्या करने को मजबर किसान आज जी रहे खुशहाल जिंदगी

प्रदेश सरकार के कृषि और चिकित्सा मंत्रियों ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 17 Nov 2020, 9:07 AM IST

मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, आत्महत्या करने को मजबर किसान आज जी रहे खुशहाल जिंदगी

मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, आत्महत्या करने को मजबर किसान आज जी रहे खुशहाल जिंदगी

महोबा. यूपी के महोबा में पीएम मोदी के खेलों इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूपी सरकार के दो मंत्रियों ने पंडित गणेश प्रसाद मिश्र की पुण्यतिथि कार्यक्रम के आयोजन में पहुंच नव निर्मित स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रदेश सरकार के कृषि और चिकित्सा मंत्रियों ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया है।

सरकार की योजनाओं का किया गुणगान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यही वजह है कि समाज के अंतिम छोर तक सरकार की तमाम योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं। इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के दोनों कद्दावर मंत्री सुरेश खन्ना और सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा की केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जिसके चलते बुंदेलखंड के तमाम जनपदों में आत्महत्या करने को मजबूर किसान अब अपना खुशहाल जीवन बिता रहा है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सा शिक्षा विभागके मंत्री सुरेश खन्ना ने पीएम मोदी और सीएम योगी का गुणगान करते हुए उन्हीं की सारी योजनाएं लोगों को समर्पित भाव से देने की बात कही। वित्त संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना ने पंडित गणेश प्रसाद मिश्र की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें:कोरोना पर भारी पड़े पारंपरिक रीति रिवाज, श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई गई मौनी परमा

ये भी पढ़ें: यूपी के कई शहरों में सुबह तेज हवा के बाद हुई बारिश, अब बढ़ेगी ठंड