2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खजाने की लालच में की तांत्रिक की हत्या, हवन कुंड में फेंका शव 

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक तांत्रिक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि तांत्रिक ने एक परिवार को जमीन में धन गड़ा होने की बात बताई थी। जब खुदाई के परिवार के हाथ कुछ नहीं लगा तो उन्होंने तांत्रिक की हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

महोबा

image

Swati Tiwari

Nov 19, 2024

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने तांत्रिक की हत्या करके उसके शव को हवन कुंड में फेंक दिया। आरोप है कि तांत्रिक ने एक परिवार को जमीन में धन गड़ा होने की बात बताई थी। जब खुदाई के परिवार के हाथ कुछ नहीं लगा तो वे गुस्से से बौखला गए और उन्होंने लाठी-डंडे से पीटकर तांत्रिक की हत्या कर दी। 

क्या है पूरा मामला 

ये पूरा मामला महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र के बारात पहाड़ी गांव का है। यहां वेंदो गांव के रहने वाले 65 वर्षीय हरिचरन अहिरवार को बारात पहाड़ी के रहने वाले वीरेंद्र और प्रताप अपने साथ लेकर आए थे। बताया जाता है कि मृतक हरिचरन तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र और प्रताप बारात पहाड़ी गांव में भंडारा होने की बात कह कर ले गए थे। काफी दिन बीत गए लेकिन हरिचरन वापस नहीं आए तो गांव में खोजबीन शुरू की गई। सोमवार को उनकी लाश मंदिर के हवन कुंड में मिली। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। 

यह भी पढ़ें: बारात से पहले दूल्हे ने जमकर किया डांस, थककर बैठा फिर उठा ही नहीं, मातम में बदली सारी खुशियां

आरोपियों के जांच में जुटी पुलिस 

सीओ सिटी दीपक दुबे के अनुसार, मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है और यह आश्वासन दिया गया है कि हत्यारे जल्द गिरफ्तार होंगे। इस घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है।

Story Loader