
महोबा शहर के तहसील चौराहे पर स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर पर आज शाम हिन्दु नव वर्ष को भव्य और आकर्षक रूप से मनाया गया ।

भगवा परिधान में महिलाएं सिर पर सेहरा बांधकर जय श्री राम के नारे लगती हुयी गली ओर चौराहों से गुजरी तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया ।

महिलाओं और युवतियों की आकर्षक ड्रेस देख सभी दाँतों तले उँगली दबाने को मजबूर हो गये । बाईक में सवार महिलाओं ने बताया कि हम इस रैली के माध्यम से महिलाओं को हिन्दु संस्क्रति और सभ्यता के प्रति जागरूक कर है ।

जिससे देश मे महिला सशक्तिकरण को बल मिल सके । इस रैली में हिन्दु मुस्लिम एकता की मिशाल भी उस समय देखने को मिली जब जय श्रीराम के उदघोषों के बीच रैली ऊदल चौक पहुँची । इसी दौरान अजान की पुकार सुन हिन्दु युवतियों ने न केवल रैली का डीजे बन्द करा दिया बल्कि जयकारे भी बन्द कर दिए ।

रैली के इस संदेश का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिल से स्वागत किया ! दरअसल आज रामनवमी और हिन्दू नववर्ष को लेकर हिन्दू महिलाओं ने भगवा परिधान पहनकर बाइक रैली निकाली थी ! शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए ये रैली मंदिर परिसर में आकर समाप्त हो गई !

खास बात तो रह गई कि इस रैली के माध्यम से हिन्दू नववर्ष और महिला सशक्तिकरण के सन्देश के साथ आपसी सौहार्द का भी सन्देश दिया गया !