
Action Against Farmers: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर सख्ती के मोड में आ गई है। इस बार योगी सरकार के निशाने पर प्रदेश के किसान आ गए हैं। यह वो किसान हैं जो सख्ती के बावजूद खेतों में धान की पराली जला रहे हैं। इसके तहत पहली कार्रवाई उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में की गई है। यहां खेतों में पराली जलने पर तीन लेखपालों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि 28 किसानों पर मुकदमा दर्ज कर 10 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। इन किसानों को प्रशासन ने जेल भेज दिया है। वहीं महाराजगंज में बड़ी कार्रवाई होने से किसानों और प्रशासन में हड़कंप मचा है।
मंगलवार को लखनऊ में मुख्य सचिव के सामने कृषि विभाग ने पराली प्रबंधन का प्रस्तुतिकरण दिया। इसमें बताया गया कि किसानों को पराली प्रबंधन के लिए किसानों को एकल कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य सचिव को बताया गया कि प्रदेश में 44 हजार 363 एकल कृषि यंत्र बांटे जा चुके हैं। इससे पराली प्रबंधन में किसानों को मदद मिलेगी। इसके अलावा साल 2023-24 में 296 को स्वीकृति मिल चुकी है। जबकि 2023-24 में अब तक 166600 बायोडीकम्पोजर मशीनें पूर्ति प्रक्रिया में हैं। वहीं एफपीओ सहकारी समिति एवं ग्राम पंचायत मद में अब तक कुल 7621 फार्म वितरित किए जा चुके हैं।
दरअसल, हवा में फैल रहे प्रदूषण के लिए सबसे ज्यादा धान की पराली जलाने को ही जिम्मेदार माना जाता है। इसीलिए प्रदेश में पराली जलाने के खिलाफ योगी सरकार सख्त मोड में आ गई है। इसको लेकर बड़े पैमाने पर अभियान शुरू होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराजगंज के डीएम अनुनय झा ने सीएम के आदेशानुसार जिले में कहीं भी पराली न जलाने के आदेश दिए थे। साथ ही कहा था कि पराली जलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही होगी। इसके बावजूद महाराजगंज जिले में धड़ल्ले से खेतों में धान की पराली जलाई जा रही थी। इसकी रिपोर्ट शासन तक पहुंची थी।
सीएम के आदेश के बाद महाराजगंज डीएम ने सदर तहसील के लेखपाल विपिन कुमार और जनकराज, नौतनवा तहसील के लेखपाल अरविनंद यादव को लापरवाह मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही जिले के कोल्हुई और निचलौल क्षेत्रों के 10 किसानों को पराली जलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। महाराजगंज एडीएम पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पराली जलाने के मामले में लापरवाही बरतने पर तीन लेखपालों को सस्पेंड किया गया है7 इसके अलावा 10 किसानों को भी जेल भेजा गया है।
Updated on:
14 Nov 2023 10:52 pm
Published on:
14 Nov 2023 10:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
