
अमीन संघ
महाराजगंज. राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के अाह्वान पर तीन दिवसीय धरने के दूसरे दिन बुधवार को नौतनवां तहसील परिसर में बैठे अमीन पूर्ण कार्य बहिष्कार कर पूर्व में प्रषित अपने 11 सूत्री मांग के संबंध में शासन द्धारा कोई पहल न किये जाने के कारण आक्रोशित रहे।
राजस्व संग्रह अमीन संघ नौतनवां द्वारा प्रथम दिन दिनांक 16-01-2018 से प्रारम्भ किए गए धरने में मुख्य रूप से नौतनवां तहसील के वरिष्ठ सदस्य शेख बहादुर सिंह, अध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ल, मंत्री प्रेम प्रकाश, उपमंत्री लल्लन सिह, उदय राज, अशोक लाल श्रीवास्तव, रवि प्रकाश दूबे, श्री प्रकाश त्रिपाठी, नागेन्द्र पाण्डेय, शहबाज अली सहित समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।
यह भी पढ़ें:
ये हैं अमीन संघ की प्रमुख मांगें :
1- सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिये जाने सम्बंधित व्यावस्था सेवा नियमावली में की जाए।
2- संवर्ग का ग्रेट वेतन 5200-20200 ग्रेड बेतन 2000.से बढा कर 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 स्वीकृति किया जाय।
3- राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानो के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाय, आवश्यक होने पर पर्यवेक्षण पर जोर दिया जाए। वसूली मे वृद्धि हेतु पर्यवेक्षक गण की जवाब देही के मान दण्ड बनाए जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनो का उत्पीड़न रोका जाए।
4- पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतन मान का लाभ प्रदान किया जाये।
5- संवर्ग की पदोन्नती व्यवस्था पूर्व की भातिं नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाये।
6- संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाय।
7- नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृति किया जाय।
8- संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाय।
9- राजस्व संहिता 2006 के अनुरुप वसूली प्रपत्र को उपलब्ध कराया जाय तथा विभागीय कार्यो का प्रशिक्षण दिया जाए।
10- संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्राविधान समाप्त किया जाय।
11- उपजिलाअधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रुप से की जाय।
Published on:
17 Jan 2018 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
