23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशोरी का महिला पुलिस करा रही मेडिकल जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 27 Apr 2018, 2:52 PM IST

crime

किशोरी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज. कास्टिंग काउच जोन पुंरदरपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़ छाड़ व अश्लील हरकत की एक और घटना सामने आई है।थाना क्षेत्र में आए दिन घटित हो रही ऐसी घटनाओं से पुलिस परेशान है।ताजा घटना गुरुवार की है।शाम को एक गांव में नाबालिग किशोरी को गायब कर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की गई। घर के बरामदे में बकरी बांधने गई 15 वर्षीय किशोरी को अगवाकर उसके साथ ऐसा किया गया। परिवार के 12 बजे रात तक लड़की को ढूंढते रहे। पकड़े जाने के भय से अगवा करने वाला युवक किशोरी को मुक्त किया।पिड़ीत किशोरी के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़छाड़ ,पक्सो व अश्लील हरकत करने का केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला पिड़ीत किशोरी के पिता ने पुंरदरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग15 बर्ष गुरुवार को देर शाम बकरी बांधने के लिए बरामदे पर गई थी । उसी समय सूनसान देख पड़ोस का रहने वाला विजय पुत्र सुकई उसकी पुत्री को जबरदस्ती मुंह बंद कर उठा ले गया । किशोरी काे परिजन बाग व पोखरे से लेकर गांव में लगभग एक बजे रात तक तलाशते रहे।

जब आरोपी को पता चला की पुरा गांव किशोरी को तलाश रहा है ,तब जाकर उसे छोड़ा।किशोरी घर पंहुचते ही सारी बाते अपने मां व पिता को रो रोकर बताई । पिड़ीत पिता ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर दिया तो पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़ , पक्सो व अश्लील हरकत करने का केस दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा किशोरी को मेड़ीक्ल परीक्षण के लिए महिला थाना महराजगंज के लिए भेज दिया गया है । एसओ पुंरदरपुर आरके सिंह का कहना है की आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है ।घटना की जांच की जा रही है।