
भटक रही महिला
महाराजगंज. बरगदवा थाना क्षेत्र के भगतपुरवा गांव के पास शनिवार की शाम एक महिला अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ भटककर पहुंच गई। महिला के चेहरे पर दहशत साफ झलक रहा था। पूछताछ में महिला को स्वयं को देहरादून का निवासी बताया। गांव के शमसुद्दीन की पत्नी उक्त महिला और बच्चे को अपने घर ले गई।
रविवार की सुबह महिला बच्चे के साथ डगरुपुर गांव पहुंच गई, वहां भी लोगों में महिला को लेकर कई तरह की जिज्ञासा जगी। गांव वालों ने सबसे पहले इसकी सूचना बरगदवा थाने की पुलिस और 100 नंबर की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को थाने ले गई और उसके परिजनों के बारे मे जानकारी हासिल की।
महिला ने अपना नाम शोभा( 28) व 5 वर्षीय अपने बेटे का नाम अमन बताया। शोभा ने बताया की बेनी प्रसाद गुप्ता निवासी देहरादून मेरे पिता हैं। मेरी शादी देहरादून नयागांव निवासी अरुन कुमार अग्रवाल के साथ हुआ है। पति से विवाद के बाद वह ट्रेन से गोरखपुर आ गयी और वहां से बस द्वारा यहां आ गयी।
शोभा अपने परिजनों से मिलने के लिये परेशान हैं लेकिन अपना ही पता सही तरीके से न बता पाने के वजह से उसे सुरक्षित सही ठिकाने पहुंचाने में पुलिस परेशान है। बरगदवा के एसओ का कहना है कि महिला को महिला पुलिस के संरक्षण में रखकर उसके पता ठिकाने की खोज की जा रही है।
ठंड की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
पुंरदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिमंदिर खुर्द टोला बढ़या निवासी एक अधेड़ की ठंडक के चपेट में आ जाने से शनिवार की देर रात मौत हो गयी । ग्राम पंचायत हरिमंदिर खुर्द टोला बढ़या निवासी बद्री पुत्र ऱामकिशुन उम्र लगभग 50 वर्ष शुक्रवार को सुबह में नित्य क्रिया के दौरान ठंड के चपेट में आ गया था। परिजन सीएचसी बनकटी ले गए लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सदर अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल महराजगंज के डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद घर जाने के लिए डिस्चार्ज कर दिया। बद्री को शुक्रवार शाम को ही लेकर परिजन अपने घर वापस आ गए । घर पर परिजन डाक्टरो के दिए दवा खिला रहे थे लेकिन उसके हालत में सुधार नही हुआ और शनिवार को रात करीब 11बजे बद्री की मौत हो गई । रविवार को परिजनो ने मृतक का दाह संस्कार कर दिया ।
BY- YASHODA SRIVASTAVA
Published on:
21 Jan 2018 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
