2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रही योजनाओं में मिली खामियां, प्रधान, सेक्रेटरी और सफाई कर्मी सस्पेंड

जिलाधिकारी ने दिया एफआईआर दर्ज करने का निर्देश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 27 Apr 2018, 10:17 PM IST

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रही योजनाओं में मिली खामियां, प्रधान, सेक्रेटरी और सफाई कर्मी सस्पेंड

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रही योजनाओं में मिली खामियां, प्रधान, सेक्रेटरी और सफाई कर्मी सस्पेंड

महराजगंज. स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत जांचने निकले जिलाधिकारी को घुघली क्षेत्र के एक गांव में बड़ी खामियां मिली। इसके बाद जिलाधिकारी ने गांव के प्रधान, पंचायत सेक्रेटरी और सफाई कर्मी को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।

डीएम अमरनाथ उपाध्याय शुक्रवार को घुघली ब्लॉक के ग्रामसभा पचरुखिया तिवारी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन शौचालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां खामिया देख दंग रह गए। गांव में पहुंचे डीएम को ग्राम प्रधान ने बताया था कि पांच शौचालयों का निर्माण हो चुका है लेकिन जब गाँव में जांच की गई तो एक शौचालय ही निर्मित पाया गया, वह भी अपूर्ण था। डीएम ने गांव में सफाईकर्मी के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि सीमा नामकी महिला बतौर सफाई कर्मी तैनात की गई है लेकिन वह कभी आती नहीं। महिला ने अपनी जगह दो हजार रूपए महीने पर किसी और को गांव की सफाई के लिए रख रखा है। वह भी कभी सफाई नही करता।


जानकारी के बात जिलाधिकारी ने तत्काल घुघली से सेक्रेटरी को बुलवाया। आधे घंटे बाद पहुंचे सेक्रेटरी से जब जिलाधिकारी ने ग्रामसभा की फाइल के बारे में पूंछा तो उसने फाइल ब्लॉक पर होने की बात कही। इतना सुनते ही डीएम के तेवर सख्त हो गएऔर उन्हों प्रधान, सेक्रेटरी और सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आखिर सरकार की योजनाओं का क्या मतलब है।

पचरुखिया तिवारी गांव में कुल घरों की संख्या 402 है जिसमें 177 घर शौच मुक्त है। बाकी बचे 245 घर शौचालय विहीन है। और दो अक्टूबर 2014 से आज तक मात्र एक शौचालय बना है जो अपूर्ण है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से पूछा कि ग्रामसभा में पांच हैंडपंपों की रिपोर्ट अभी तक क्यो नहीं दी गई। जिसका जवाब ग्राम प्रधान नहीं दे सका। साथ ही ग्रामसभा की अन्य कार्ययोजनाओं के में भी तमाम गड़बड़ी पाई गई है।


इस मौके पर एडीओ रामक्यास , लेखपाल इन्द्र कैलाश, नीरज श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, देवी पांडेय, सुभाष तिवारी, शुभकान लाल श्रीवास्तव, मु इसहाक अली, बंहू, त्रिलोकी मौर्या, बृजेश पांडेय, दीपू तिवारी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

By- यशोदा श्रीवास्तव