14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह दिन बाद भारतीय कपड़ा व्यापारी मुक्त, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

नेपाली अपहर्ताओं ने किया था व्यापारी का अपहरण, मांगी थी दो करोड़ की फिरौती

2 min read
Google source verification
Businessman Rescued

व्यापारी रिहा

महाराजगंज. नेपाल में वसूली करने गए एक भारतीय कपड़ा व्यवसायी को अपहरण कर उससे दो करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। होटल के कमरे से अपहृत कपड़ा व्यवसायी को छह दिन बाद नेपाल पुलिस ने मुक्त कराते हुए तीन अपर्हताओं को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को देर शाम पुलिस ने नाटकिय अंदाज मेें अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने मेें सफल हुई।


बता दें कि नेपाल के बाजारों में भारत से भारी मात्रा में सूती कपड़े का व्यापार होता है। इसमें उधारी का व्यापार अधिक होता है। पिछले दिनों नेपाल- भारत सीमा पर स्थित रक्शौल के कपड़ा व्यपारी अमित शारदा अपने बकाए की वसूली करने काठमांडू,पोखरा,नरायणगढ़ होते हुए सप्तरी पंहुचे थे। यहां उनको एक होटल से तीन अपहरणकर्ताओं ने बहाने अपहृत कर लिया। अपहर्ताओं ने कपड़े का मोलभाव करने के लिए व्यापारी को होटल के कमरे से एक शो रूम पर चलने के लिए कहा और रास्ते से उनका अपहरण कर शहर के दूसरे होटल में ले गए और एक कमरे में कैद कर दिया।

अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप में अमित शारदा से दो करोड़ रूपये की मांग की। इधर जब अमित हफ्ता भर बाद तक घर वापस नही लौटे तो घर वालों को चिंता हुई। नेपाल में भ्रमण के दौरान अमित अपना लोकेशन घर वालों को देते रहे है। उनके सप्तरी में होने की जानकारी घरवालों को थी। अमित के भाई सप्तरी पहंुचे और वहां के एसपी मुकेश कुमार को घटना की जानकारी दी। पूरा वाकया सुनकर सप्तरी पुलिस हरकत में आई और छह दिन बाद सप्तरी के एक मकान के कमरे से बंधक बनाकर रखे गए अमित को सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता व्यापारी को रस्सी से बांधकर कमरे में रखे हुए थे।

पुलिस के लोग अपहरकर्ताओं तक फिरौती की रकम देने के बहाने पंहुचे थे। सप्तरी पुलिस ने तीन अपहर्ताओ को गिरफ्तार कर उनके पास एक भारतीय नंबर की सेंटो कार और तीन पिस्टल बरामद किया है। अमरनाथ , पुष्कर महतो तथा शैलेंद्र कुमार नामक तीनों अपहर्ता नेपाली थे। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है। नेपाल पुलिस के हवाले से बताया गया कि नेपाल में भारतीय व्यपारियों के अपहरण की घटनाएं इधर बढ़ी है। अब तक तीन कपड़ा व्यापारियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई है तथा एक कपड़ा व्यापारी की हत्या भी हो चुकी है।