8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराजगंज के किसानों में मिला कर्ज माफी प्रमाण पत्र

फसल ऋण मोचन के तहत बीजेपी सांसद पंकज चौधरी बांटा किसानों को प्रमाण पत्र

2 min read
Google source verification
Karz Mafi certificate distributed to farmers of Maharajganj

Karz Mafi certificate distributed to farmers of Maharajganj

महाराजगंज. फसल ऋण मोचन योजना अन्तर्गत मंगलवार को नवीन मण्डी स्थल परतावल के प्रांगण में कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सदर तहसील के अलावा परतावल, पनियरा, घुघली तहसील से आये 2040 किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया। कर्ज माफी प्रमाणपत्र सांसद पंकज चौधरी ने वितरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चौधरी ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य और केन्द्र में भाजपा की सरकार है। जहां जहां भाजपा की सरकार है वे सभी राज्य भ्रष्टाचार मुक्त है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र यही है। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उन सभी लोगों को मिलता है जो उसके पात्र है। हमारी सरकार जो कहती है वो करती है। उत्तर प्रदेश में कुल एक लाख तीस हजार किसानों का ऋण माफ किया गया है। ऋण मोचन योजना के पहले चरण में जनपद के 18 हजार 128 किसानों का ऋण माफ किया गया है। दुसरे चरण में 22 हजार 75 किसानों का ऋण माफ होगा। पूर्व की सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया। ऐसे बैंक का लोन माफ किया जहां से चंद किसानों ने ही लोन ले रखा था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी किसानों का अनाज उचित मुल्य पर खरीदा है। किसी किसान को केंद्र से वापस होकर अनाज को सस्ते रेट पर बेचने को मजबूर नहीं होना पड़ा। हमारी सरकार सिंचाई के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत किसानों को सोलर पंप देने जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अगर किसी दैविय आपदा से फसल नष्ट हो जाता है तो उस किसान को नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जा रहा है।

पनियरा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि चुनाव के वक्त हमारी पार्टी ने कहा था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में किसानो का कर्ज माफ होगा। सरकार ने सबसे पहले किसानों के ऋण माफ कर अपना वादा पूरा किया। हमारी सरकार ने किसी बैंक विशेष का नहीं बल्कि सभी लघु एवं सिमांत किसानो का ऋण माफ किया है। भाजपा कि कथनी और करनी में कोई अन्तर नही है। कार्यक्रम को डीएम वीके सिंह व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी सम्बोधित किया।

लीड बैंक के प्रबंधक एके निगम ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक गणेश, एसडीएम सदर देवेश गुप्त, सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख परतावल हरिशंकर वर्मा, राजेश जायसवाल, नन्दू दूबे, निर्भय सिंह, काशीनाथ सिंह, संजय, अनिल, प्रदीप उपाध्याय, छविनाथ मद्धेशिया, श्यामबदन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

by Yasoda Srivastava

यह भी पढ़ें- दो हजार किसानों को बांटा कर्ज माफी का प्रमाण पत्र